तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार, 05 अक्टूबर 2026:
नवरात्रि पर कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश, बोले खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी— ‘केवल पैक्ड व शुद्ध कुट्टू का आटा ही बेचें’
आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए हरिद्वार में खाद्य पदार्थों, विशेषकर कुट्टू के आटे की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज उपायुक्त गढ़वाल मण्डल राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में खाद्य कारोबारियों के साथ एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सहायक आयुक्त) महिमानंद जोशी एवं विभागीय अधिकारियों ने विगत वर्षों में नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे से हुई फूड प्वाइजनिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
खाद्य कारोबारियों को दिए गए प्रमुख निर्देश:
- खुले कुट्टू के आटे पर रोक: बाजार में खुला कुट्टू का आटा बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल सीलबंद व पैक्ड रूप में ही इसकी बिक्री की जाए।
- बिल/बीजक अनिवार्य: सभी व्यापारी खरीदारी व बिक्री से जुड़े बिल एवं बिलिंग रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से संभाल कर रखें।
- शुद्धता व एक्सपायरी पर ध्यान: केवल एफएसएसएआई (FSSAI) मानकों के अनुरूप शुद्ध आटा ही बेचा जाए। किसी भी स्थिति में कालातीत (एक्सपायर्ड) सामग्री की बिक्री न हो।
इस बैठक में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा, दिलीप कुमार जैन व योगेन्द्र पाण्डे सहित व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारी सुरेन्द्र अनेजा, सुनील अरोड़ा, विपिन कुमार गुप्ता, विक्की तनेजा, सुमित अग्रवाल और दीपक गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
कुंभ मेला-2027: निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, रात की पाली में भी कराएं काम— 24 घंटे नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी, कार्यस्थलों पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य– सोनिका मेलाधिकारी…
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित, 88 शिकायतें हुई दर्ज, मौके पर 45 शिकायतों का निस्तारण, लापरवाही पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…
जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग अभियान में अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में रेलवे परिसर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में मिली कामयाबी…