तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ मेले में उद्योगों को लॉजिस्टिक्स री-शेड्यूल करने के निर्देश, सिडकुल में प्रशासन व उद्योगपतियों की आयोजित अहम बैठक में, एआरटीओ निखिल शर्मा व नेहा झा ने पुलिस प्रशासन द्वारा लागू ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की दी जानकारी,
हरिद्वार, 27 जुलाई:
कांवड़ मेला-2026 के दौरान हरिद्वार की औद्योगिक गतिविधियों को सुचारु रखने और यातायात व्यवस्था को जाम-मुक्त बनाने के लिए सोमवार को सिडकुल (SIDCUL) सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कमल कफ़लतिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों और क्षेत्र के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा और एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने पुलिस प्रशासन द्वारा लागू ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की जानकारी दी।
अधिकारियों ने उद्योगपतियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने माल के डिस्पैच, उत्पादन और लॉजिस्टिक्स का शेड्यूल कांवड़ मेले के डायवर्जन के अनुसार ही तैयार करें, ताकि कंपनियों का संचालन भी प्रभावित न हो और कांवड़ यात्रा भी सुगमता से चलती रहे।
मानकों के विपरीत चलने वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई।
बैठक के दौरान ऑटोमोबाइल और अन्य विनिर्माण कंपनियों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे केवल उन्हीं मालवाहक वाहनों (ट्रांसपोर्ट) का उपयोग करें जो सड़क सुरक्षा के तय मानकों के अनुरूप निर्मित हों। एआरटीओ नेहा झा ने साफ किया कि यातायात बाधित करने वाले या बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर न केवल प्रवर्तन की कड़ी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।
कंपनियों में चलेगा ‘सड़क सुरक्षा’ अभियान।
परिवहन विभाग ने सभी औद्योगिक इकाइयों से अपील की कि वे अपने कर्मचारियों के बीच हेलमेट, सीटबेल्ट के इस्तेमाल और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे नियमों को सख्ती से लागू करें। विभाग और सिडकुल संयुक्त रूप से समय-समय पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशालाएं भी आयोजित करेंगे।
दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।
बैठक में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), हीरो मोटोकॉर्प, पैनासोनिक, हैवेल्स और किर्बी सहित क्षेत्र की तमाम बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उद्योगपतियों ने जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि कांवड़ मेले के दौरान जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

More Stories
डीएम के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में, श्यामपुर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर कांगड़ी स्थित ‘गुर्जर डेयरी’ पर नकली पनीर बनाने के खेल का किया पर्दाफाश, लगभग 50 किलोग्राम संदिग्ध पनीर और मिल्क पाउडर के 50 खाली पैकेट किए जब्त,
हरिद्वार में VIP नंबरों की होड़: नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका ‘0009’हाल ही में संपन्न हुई ऑनलाइन ई-नीलामी में लोगों ने अपनी पसंद के नंबरों के लिए लाखों रुपये की लगाई बोलियां,
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी मामले में बांग्लादेश सीमा से अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के मुख्य सदस्य को किया गिरफ्तार,फर्जी फर्म बनाकर साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम और सिम कार्ड कराता था मुहैया,