तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में VIP नंबरों की होड़: नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका ‘0009’हाल ही में संपन्न हुई ऑनलाइन ई-नीलामी में लोगों ने अपनी पसंद के नंबरों के लिए लाखों रुपये की लगाई बोलियां,
हरिद्वार, 26 जुलाई।
धर्मनगरी हरिद्वार में वाहन चालकों के बीच आकर्षक और वीआईपी (VIP) पंजीकरण नंबरों को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला ‘UK08 BM’ शुरू करते ही फैंसी नंबरों को पाने के लिए वाहन स्वामियों के बीच होड़ मच गई। हाल ही में संपन्न हुई ऑनलाइन ई-नीलामी में लोगों ने अपनी पसंद के नंबरों के लिए लाखों रुपये की बोलियां लगाईं।
‘0009’ बना सबसे महंगा नंबर
ई-नीलामी में सबसे बड़ी बोली नंबर UK08 BM 0009 के लिए लगी, जो रिकॉर्ड ₹5,40,000 में बिका। इसके अलावा अन्य पसंदीदा नंबरों के लिए भी बोलीदाताओं ने दिल खोलकर पैसा बहाया:
- UK08 BM 0001: ₹4,91,000
- UK08 BM 0007: ₹3,88,000
- UK08 BM 0008: ₹1,73,000
- UK08 BM 0002: ₹1,41,000
- UK08 BM 9000: ₹91,000
इनके अलावा 0005, 0006, 0004, 1111, 8888, 5555, 0101, 0099, 0077 और 0999 जैसे नंबरों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
राजस्व में भारी बढ़ोतरी, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
फैंसी नंबरों की इस नीलामी से परिवहन विभाग को भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग के अनुसार, ऑनलाइन ई-ऑक्शन प्रणाली लागू होने से पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त रही है, जिससे लोग घर बैठे आसानी से बोली प्रक्रिया में हिस्सा ले पा रहे हैं।
“नई श्रृंखला शुरू होते ही फैंसी नंबरों के प्रति आम जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। ऑनलाइन ई-नीलामी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और इच्छुक नागरिक नियमानुसार अपनी पसंद का नंबर ले सकते हैं। इन नंबरों से मिलने वाला राजस्व राज्य सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण आय स्रोत है।”
— निखिल शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार

More Stories
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी मामले में बांग्लादेश सीमा से अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के मुख्य सदस्य को किया गिरफ्तार,फर्जी फर्म बनाकर साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम और सिम कार्ड कराता था मुहैया,
सुरक्षित नगर, सुरक्षित नागरिक: शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में शुरू हुआ सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य, अमृत महोत्सव चौक पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ,
कलियर पुलिस ने लौटाए गुमशुदा 52 मोबाइल, ‘ऑपरेशन रिकवरी’ से चेहरे पर लौटी मुस्कान,CEIR पोर्टल बन रहा आमजन का मददगार,