सुरक्षित नगर, सुरक्षित नागरिक: शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में शुरू हुआ सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य, अमृत महोत्सव चौक पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ,

तनवीर अली हरिद्वार।

सुरक्षित नगर, सुरक्षित नागरिक: शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में शुरू हुआ सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य, अमृत महोत्सव चौक पर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ,

​हरिद्वार। नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। अमृत महोत्सव चौक, शिवालिक नगर से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार नवनीत भुल्लर (आई.पी.एस.) ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।
​क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग के तहत प्रथम चरण में नगर पालिका क्षेत्र, बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र (भाईचारा तक), सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी और पाँवधोई से पुल जटवाड़ा तक के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
​नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राजीव शर्मा
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इन कैमरों के लगने से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा। इसके अलावा, यह व्यवस्था यातायात नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस-प्रशासन को त्वरित सहायता पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होगी।
​अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मदद: एसएसपी नवनीत भुल्लर
एसएसपी नवनीत भुल्लर ने नगर पालिका के इस समन्वित प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सीसीटीवी के व्यापक कवरेज से पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
​इस अवसर पर सी.ओ. एस.पी. बलूनी, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी सहित स्थानीय सभासद, पार्टी पदाधिकारी, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

You may have missed