तनवीर अली हरिद्वार।
कलियर पुलिस ने लौटाए गुमशुदा 52 मोबाइल, ‘ऑपरेशन रिकवरी’ से चेहरे पर लौटी मुस्कान,CEIR पोर्टल बन रहा आमजन का मददगार,
पिरान कलियर (हरिद्वार)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने केंद्रीय संचार मंत्रालय के CEIR पोर्टल की मदद से विभिन्न कंपनियों के 52 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असल स्वामियों को सौंप दिए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल बाजारी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। सावन के पवित्र महीने में खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
रविवार को थाना पिरान कलियर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शेखर चंद्र सुयाल एवं क्षेत्राधिकारी (भगवानपुर) सुमित पांडे ने संयुक्त रूप से मोबाइल स्वामियों को उनके हैंडसेट सौंपे। अपने खोए हुए फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
CEIR पोर्टल बन रहा आमजन का मददगार
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मार्गदर्शन में हरिद्वार पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। कई बार लोग भूलवश या लापरवाही के कारण अपने मोबाइल खो देते हैं। CEIR पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल और कलियर पुलिस की तकनीकी टीम की मेहनत से उत्तराखंड और अन्य राज्यों से इन 52 मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया गया है।
बरामद मोबाइलों का ब्योरा
बरामद किए गए 52 मोबाइलों में विवो के 14, ओप्पो के 12, रियलमी के 7, सैमसंग व रेडमी के 5-5, मोटो के 3, टेक्नो, आईक्यू और पोको के 2-2 हैंडसेट शामिल हैं।
रिकवरी टीम में ये रहे शामिल
सफल रिकवरी अभियान को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडे, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट, मुख्य आरक्षी सोनू चौधरी तथा होमगार्ड ललित शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…