सुरक्षा के अभेद्य किले में तब्दील हुआ कावड़ मेला क्षेत्र: 18 सुपर जोन और 40 जोन में बंटा हरिद्वार, 6000 से अधिक पुलिस जवान और 13 कंपनी पैरामिलिट्री संभालेंगे सुरक्षा की कमान, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे पर निगरानी, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी 4 बीडीएस और डॉग स्क्वायड टीमें,  ADG कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित हुई संयुक्त ब्रीफिंग, ​

तनवीर अली हरिद्वार।

सुरक्षा के अभेद्य किले में तब्दील हुआ कावड़ मेला क्षेत्र: 18 सुपर जोन और 40 जोन में बंटा हरिद्वार, 6000 से अधिक पुलिस जवान और 13 कंपनी पैरामिलिट्री संभालेंगे सुरक्षा की कमान, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे पर निगरानी, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी 4 बीडीएस और डॉग स्क्वायड टीमें,  ADG कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित हुई संयुक्त ब्रीफिंग,


हरिद्वार। आगामी कांवड़ महायात्रा 2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन (पुलिस लाइन) में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुर्गेशन की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कांवड़ मेले में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संयुक्त रूप से दिशा-निर्देश दिए गए।
​मेला क्षेत्र को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिहाज से 18 सुपर जोन, 40 जोन तथा 141 सेक्टर में विभाजित किया गया है। संपूर्ण व्यवस्था का नोडल ऑफिसर एसपी सिटी को बनाया गया है, जबकि ग्रामीण इलाकों की कमान एसपी देहात और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव के हाथों में होगी।

सुरक्षा व्यवस्था का खाका: आंकड़े एक नजर में

सुरक्षा बल / संसाधनकुल संख्या/टीम
कुल पुलिसकर्मी (एसपी से कांस्टेबल)6,000+
पैरामिलिट्री फोर्स (केंद्रीय बल)13 कंपनियां
पीएसी / आईआरबी / फ्लड टीम10 कंपनी 2 प्लाटून
होमगार्ड व पीआरडी जवान1,050
स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO)800
ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी निगरानी सेल10 ड्रोन, 6 मॉनिटरिंग कर्मी
फायर सर्विस व जल पुलिस/SDRF43 फायर टीम, 9 गोताखोर/SDRF टीम
बीडीएस व डॉग स्क्वायड9 टीमें (4 चौबीसों घंटे सक्रिय)

अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश:

“नम्रता से व्यवहार, ड्यूटी में दृढ़ता”

​ADG एल/ओ वी. मुर्गेशन: “चारधाम यात्रा की तरह कांवड़ मेले में भी भारी भीड़ संभावित है। इसे चुनौती के रूप में लेकर हर जवान को 100% देना होगा। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें और किसी भी घटना पर मूकदर्शक बनने के बजाय तुरंत एक्शन लें।”

​आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप:

“सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और डीजे पर भड़काऊ गानों से धार्मिक भावनाएं भड़कने की आशंका पर विशेष सतर्कता बरतें। समय-समय पर ‘क्लीन स्वीप’ अभियान चलाकर उपद्रवियों पर लगाम कसी जाए।”

​आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे:

“हरकी पैड़ी पर सुरक्षा पुख्ता रहे। वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंगों में ही पार्क कराएं, सड़क किनारे पार्किंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।”

​गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप & डीएम मयूर दीक्षित:

“कांवड़ एक धार्मिक आयोजन है, इसलिए श्रद्धालुओं से शालीनतापूर्वक व्यवहार करें। पुलिस और प्रशासन एक टीम की तरह समन्वय बनाकर काम करेंगे।”
​एसएसपी नवनीत सिंह: “मानसून को देखते हुए सभी जवान टॉर्च, लाठी और रेनकोट साथ रखें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें। रात में कोई भी कांवड़िया सड़क पर सोता न मिले, उन्हें लाउडस्पीकर (PA सिस्टम) से सूचित कर सुरक्षित स्थानों पर भेजें।”

​ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के लिए मुख्य गाइडलाइंस
​12 घंटे की शिफ्ट: ड्यूटी दो पालियों में होगी (सुबह 7 से शाम 8 और शाम 7 से सुबह 8 बजे तक)। बिना प्रतिस्थानी (रिप्लेसमेंट) के कोई प्वाइंट नहीं छोड़ेगा।
​जीरो जोन नियम: हरकी पैड़ी जीरो जोन क्षेत्र में किसी भी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी का निजी अथवा सरकारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
​मांस दुकानों पर रोक: संपूर्ण पैदल कांवड़ मार्ग से मांस की दुकानें पूरी तरह हटवाई जाएंगी।

​अतिक्रमण व पुलों पर सतर्कता:

हरकी पैड़ी क्षेत्र के पुलों से नदी में छलांग लगाने वालों पर रोक रहेगी और वेंडरों को हरकी पैड़ी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
​कर्मचारी वेलफेयर: लंबी ड्यूटी के दौरान जवानों को ताजा भोजन, पानी, दवाई वितरण के लिए अलग से वेलफेयर टीम गठित की गई है। बेहतर काम करने वाले जवानों को प्रतिदिन सम्मानित भी किया जाएगा।

You may have missed