तनवीर अली हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार में भगवानपुर में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 456 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,
(हरिद्वार:-भगवानपुर)
पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसटीएफ देहरादून और कोतवाली भगवानपुर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार द्वारा जिले में अवैध स्मैक, चरस, गांजा और नशीली दवाइयों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने खेलपुर रोड से आरोपी को उस समय धर दबोचा, जब वह मोटरसाइकिल पर नशीली दवाओं की खेप लेकर जा रहा था।
सहारनपुर का रहने वाला है आरोपी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान पुत्र शाहिद अहमद, निवासी देवबंद मार्ग, सरस्वती कॉलोनी, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 456 अवैध ट्रामाडोल (Tramadol) नशीले कैप्सूल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज।
भगवानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीले कैप्सूल कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
कार्रवाई करने वाली पुलिस व एसटीएफ टीम:
भगवानपुर पुलिस टीम: उपनिरीक्षक सुनील पंत, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल उवैदउल्लाह।
एसटीएफ देहरादून टीम: निरीक्षक यादविंदर बाजवा, औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी (FDA देहरादून), कांस्टेबल प्रशांत चौहान, कांस्टेबल रवि पंत एवं कांस्टेबल दीपक।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…