तनवीर अली हरिद्वार।
सपा कार्यकारी ने देशभर में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग और प्रदर्शनकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर किया गहरा रोष व्यक्त, छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र व संविधान की भावना के विरुद्ध: महंत शुभम गिरी,
हरिद्वार:- समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने देशभर में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग और प्रदर्शनकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर गहरा रोष व्यक्त किया है। केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिसिया कठोरता पूरी तरह से अनुचित और अलोकतांत्रिक है।
सपा कार्यालय, ज्वालापुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महंत शुभम गिरी ने कहा कि यदि प्रदर्शन के दौरान महिला छात्रों के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा बल प्रयोग की घटनाएं हुई हैं, तो यह एक गंभीर विषय है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सपा नेता ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में जनता और युवाओं की आवाज को लाठी के दम पर दबाने के बजाय संवाद के जरिए समाधान निकालना सरकार का संवैधानिक उत्तरदायित्व होता है। देश का छात्र, बेरोजगार युवा और आम वर्ग अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर सड़कों पर है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका अनशन समाप्त होना भले ही राहत की बात है, लेकिन आंदोलन के दौरान घटी घटनाओं ने पूरे देश को उद्वेलित किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए महंत शुभम गिरी ने उनसे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने छात्रों और युवाओं की मांगों की अनदेखी जारी रखी, तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सपा लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर छात्रों, युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।
“समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। आम जनता के हक के लिए हमारा संघर्ष सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा।”
— महंत शुभम गिरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (सपा, उत्तराखंड)

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…