तनवीर अली हरिद्वार।
परिवहन विभाग का स्कूली वाहनों पर शिकंजा: दूसरे दिन भी चला चेकिंग अभियान, 45 वाहनों के काटे चालान,डीएम के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान,
हरिद्वार, 23 जुलाई।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के बाद सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष सघन जांच अभियान के दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। परिवहन विभाग की टीमों ने नियम दरकिनार कर दौड़ रहे 45 विद्यालयी वाहनों के चालान काटे।
विभाग की प्रवर्तन टीमों ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न स्कूलों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर दबिश देकर स्कूल बसों व अन्य स्कूली वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, चालकों के लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher), फर्स्ट एड बॉक्स और लेडी अटेंडेंट की मौजूदगी जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों को परखा गया।
निरीक्षण के दौरान कई चौकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। बिना वैध फिटनेस, अधूरे परमिट, चालकों के पास वैध लाइसेंस न होना, फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र का गायब होना और निर्धारित मानकों के विपरीत लेडी अटेंडेंट का न होना जैसी खामियां पाए जाने पर 45 वाहनों का चालान किया गया।
सख्त चेतावनी:
अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधकों और वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी वाहनों में अनिवार्य सुरक्षा उपकरण और वैध दस्तावेज होना जरूरी हैं। नियमों की अनदेखी पर आगे और भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आज की कार्रवाई में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती, वरुणा सैनी और परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार सहित प्रवर्तन टीम शामिल रही।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…