तनवीर अली हरिद्वार।
बहादराबाद क्षेत्र में ‘पटाखा बुलेट से मिली निजात, पुलिस ने किया सीज; चालक पर की सख्त कार्रवाई,मॉडिफाइड और रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में हुई कार्यवाई,
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के लोगों को अब ‘पटाखा वाली बुलेट’ की तेज आवाज और आतंक से निजात मिल गई है। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मॉडिफाइड और रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है।
पुलिस को देख भागने की फिराक में था ‘बुलेट राजा’
मंगलवार को कोतवाली बहादराबाद पुलिस लोहे का पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UK 08 AR 4675) आती दिखाई दी। पुलिस टीम को सामने देख चालक ने बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई
जांच करने पर बुलेट में अवैध रूप से मॉडिफाइड और रेट्रो साइलेंसर लगा पाया गया, जिससे तेज और कानफोड़ू आवाज निकल रही थी। पुलिस ने वाहन चालक आदित्य (पुत्र राजकुमार सैनी, निवासी ग्राम रसूलपुर तेलीवाड़ा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार) के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की और वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस की दो टूक अपील
हरिद्वार पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि अपने वाहनों में किसी भी तरह का अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं और यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उप-निरीक्षक विकास रावत (चौकी प्रभारी, कस्बा)
कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान
कांस्टेबल अवनेश राणा

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…