तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ यात्रा 2026: एसपी देहात की अध्यक्षता में एसपीओ की बैठक आयोजित, व्यवस्थाओं पर चर्चा,एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित,
रुड़की:- आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज नगर निगम रुड़की के हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एस.पी.ओ.) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लक्सर क्षेत्र को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र के सभी सर्किल ऑफिसर्स (क्षेत्राधिकारी) और थानों के प्रभारी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
यातायात प्रबंधन और कांवड़ियों की सुरक्षा पर जोर
बैठक के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने एस.पी.ओ. के साथ विस्तार से संवाद किया। उन्होंने आगामी कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तैयार की गई अब तक की कार्ययोजना की जानकारी साझा की।
अधिकारियों ने यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और शिवभक्तों को निर्धारित कांवड़ पटरी पर ही भेजने जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान एस.पी.ओ. को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनसे पिछले वर्षों की तरह इस बार भी पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की गई, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…