तनवीर अली हरिद्वार।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन: अधिवक्ताओं में नए कौशल व ऊर्जा का होगा संचार — जनपद न्यायाधीश
- माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व ‘मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट’ NGO के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन,दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन: अधिवक्ताओं में नए कौशल व ऊर्जा का होगा संचार — जनपद न्यायाधीश
हरिद्वार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार (21 जुलाई 2026) को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम में एल.ए.डी.सी.एस. (LADCS), जिले के समस्त पैनल एवं प्रो-बोनो अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ‘मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट’ एन.जी.ओ. के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायंकाल 05:00 बजे तक संचालित हुआ।
विभिन्न सत्रों में कानूनी पहलुओं पर हुआ मंथन
- प्रथम सत्र: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, एडवोकेट एक्ट और नालसा रेगुलेशन एक्ट के तहत पैनल अधिवक्ताओं के कार्यों, कर्तव्यों तथा विधिक व्यवसाय में ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ (नैतिक आचरण) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
- द्वितीय सत्र: जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल), श्री दिनेश सिंह पंवार ने सिविल प्रक्रिया संहिता, वाद पत्र, उत्तर पत्र, रेप्लिका, स्टे प्रार्थना पत्र एवं सिविल मामलों की बारीकियों की जानकारी दी।
- तृतीय सत्र: जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व), श्री विजय पाल सिंह ने राजस्व मामलों, एल.आर. एक्ट तथा जेड.ए. एक्ट के संबंध में अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया।
- चतुर्थ सत्र: एन.जी.ओ. की रिसोर्स पर्सन अस्वथी वर्गीस व दिशा चौधरी ने पैनल अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार व्यक्त किए।
- पंचम सत्र: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री संदीप कुमार ने आपराधिक कानूनी प्रक्रिया, सिविल वादों के क्षेत्राधिकार व उनके मूल्यांकन से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी साझा की।
समापन समारोह एवं सम्मान
कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार) श्री नरेन्द्र दत्त ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से अधिवक्ताओं के विधिक व्यवसाय में निश्चित रूप से नए कौशल और ऊर्जा का संचार होगा।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण में योगदान देने वाले रिसोर्स पर्सन एवं प्रतिभागी अधिवक्ताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण व धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रिटेनर अधिवक्ता श्री उपेन्द्र दत्त शर्मा के माध्यम से सभी अधिवक्ताओं को नैतिक आचरण व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात एल.ए.डी.सी. असिस्टेंट सुश्री रजिया ने समस्त अतिथियों, प्रतिभागियों, प्राधिकरण की टीम एवं लॉ इंटर्न्स का आभार व्यक्त किया।
- कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री रमन कुमार सैनी (डिप्टी LADCS) द्वारा किया गया।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में ‘पटाखा बुलेट से मिली निजात, पुलिस ने किया सीज; चालक पर की सख्त कार्रवाई,मॉडिफाइड और रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में हुई कार्यवाई,
कांवड़ यात्रा 2026: एसपी देहात की अध्यक्षता में एसपीओ की बैठक आयोजित, व्यवस्थाओं पर चर्चा,एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित,
हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन और शिलान्यास,