तनवीर अली हरिद्वार।
पूर्व विधायक अंबरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, वक्ताओं ने उनके जनसंघर्षों को किया याद,अंबरीश कुमार विचार मंच द्वारा श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन,
हरिद्वार:
पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर अंबरीश कुमार विचार मंच द्वारा एक श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि अंबरीश कुमार ने हमेशा जनता की आवाज को मुखरता से उठाया और राजनीति को स्वार्थ का नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाया।
वक्ताओं के मुख्य विचार:
सूर्यकांत धस्माना (वरिष्ठ कांग्रेस नेता): अंबरीश कुमार के सिद्धांत और जनसेवा का मार्ग आज की नई पीढ़ी के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत हैं।
अशोक त्रिपाठी: उन्होंने आजीवन जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष किया और सादगीपूर्ण जीवन जिया।
संजय पालीवाल व पुरुषोत्तम शर्मा: उनकी सहज कार्यशैली और सादगी उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग पहचान दिलाती थी।
अमन गर्ग (जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष) एवं वरुण बालियान: वे लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की राजनीति की।
अन्य वक्ता: डॉ. सत्यनारायण सचान, मुरली मनोहर, अवधेश पंत, संतोष चौहान, ओपी चौहान और महेश प्रताप राणा ने भी उनके सामाजिक सरोकारों और जनसंघर्षों को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रमुख उपस्थिति:
कार्यक्रम का संचालन अमन गर्ग ने किया। इस दौरान महंत जगजीत सिंह शास्त्री, इसरार सलमानी, सोम प्रकाश गुप्ता, गोपाल नारसन, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, तरुण व्यास, पार्षद सोहित सेठी, हिमांशु गुप्ता, अनिरुद्ध भाटी, अशोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय अंबरीश कुमार के बताए मार्ग पर चलने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का दृढ़ संकल्प लिया।

More Stories
बहादराबाद क्षेत्र में ‘पटाखा बुलेट से मिली निजात, पुलिस ने किया सीज; चालक पर की सख्त कार्रवाई,मॉडिफाइड और रेट्रो साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में हुई कार्यवाई,
कांवड़ यात्रा 2026: एसपी देहात की अध्यक्षता में एसपीओ की बैठक आयोजित, व्यवस्थाओं पर चर्चा,एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित,
हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन और शिलान्यास,