तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ मेले की तैयारी: हरिद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, पंतद्वीप पार्किंग कराई गई मुक्त, मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त,
हरिद्वार:-आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को दूसरे दिन भी शहर में ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ जारी रहा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में प्रशासनिक, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पंतद्वीप पार्किंग और रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की।
25 से अधिक अवैध ढांचे ध्वस्त
अभियान के दौरान टीम ने पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में कब्जा जमाकर बैठी अवैध अस्थायी दुकानों, खोखों, रेहड़ी-पटरी और फड़ों को पूरी तरह हटा दिया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही, रोडीबेलवाला क्षेत्र में भी सघन अभियान चलाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
अधिकारियों की दो टूक: दोबारा कब्जा किया तो होगी सख्त कार्रवाई
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों, पार्किंग क्षेत्रों और मेला मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देश: निरंतर जारी रहेगा अभियान
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुगम यातायात प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर अभियान को निरंतर जारी रखने को कहा है।
इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…