तनवीर अली हरिद्वार।
वार्ड 7 में सड़कों का जाल बिछाने की कवायद तेज: पालिका अध्यक्ष ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ,जनता का विश्वास हमारी शक्ति,विकास की आधारशिला है सुगम मार्ग: राजीव शर्मा,
हरिद्वार:- नगर पालिका क्षेत्र के विकास को गति देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 7 में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन कार्यों के तहत टिहरी विस्थापित कॉलोनी की गली संख्या A-8, फ्रेंड्स कॉलोनी और शिवधाम कॉलोनी की आंतरिक सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।
विकास की आधारशिला है सुगम मार्ग: राजीव शर्मा
शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका हर वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की सूरत भी बदलेगी। अध्यक्ष ने दोहराया कि नगर पालिका जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
जनता का विश्वास हमारी शक्ति
राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका जनता के विश्वास पर खरी उतरने के लिए संकल्पित है। उन्होंने उपस्थित निवासियों को विश्वास दिलाया कि विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर सभासद अमरदीप सिंह, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, पंकज चौहान, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) वेदांत चौहान, जिला उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) देव विख्यात भाटी, मनु रावत, सूरज डोभाल, आदित्य मलिक, नितेश, जितेन्द्र, अनिल राणा, सुशील शर्मा, मूलचंद शर्मा, सोहेल अहमद, कुंदन सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद खान, कमल, संतो देवी, रीना सिंह, स्वीटी सिंह, मोनी शर्मा व दीपा सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: हरिद्वार में कल होने वाला ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम स्थगित,नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिए निर्णय,
हरिद्वार: कांवड़ मेले से पहले प्रशासन का ‘एक्शन’; पंतद्वीप पार्किंग से हटा अवैध अतिक्रमण,अभियान के तहत लगभग 30 अवैध दुकानों और ढाबों को किया ध्वस्त,यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई,
हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट: कल 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाडी केंद्र रहेंगे बंद,डीएम ने आदेश किया जारी,