तनवीर अली हरिद्वार।
बी.एड. पूर्व छात्र अध्यापक संगठन ने कॉलेज परिसर में किया वृक्षारोपण।
रुड़की:-हरेला पर्व के पखवाड़े के उपलक्ष्य में के.एल. डी.ए.वी. पी.जी. कॉलेज, रुड़की के बी.एड. पूर्व छात्र अध्यापक संगठन के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया। इस विशेष अभियान के तहत संगठन के सदस्यों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और उसे समृद्ध बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण ही संतुलित नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य भी सुरक्षित करते हैं।
इस अवसर पर संगठन की सचिव डॉ. नीलम, संयुक्त सचिव सगीर अहमद और कोषाध्यक्ष राजीव कपिल ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों में सदस्य अनुराग दत्त, गणेश कुड़ियाल, प्रमोद कुमार समेत बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने रोपित किए गए पौधों के संरक्षण का जिम्मा भी लिया।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…