तनवीर अली हरिद्वार।
भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: हरिद्वार में कल होने वाला ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम स्थगित,नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिए निर्णय,
हरिद्वार | 19 जुलाई 2026
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाले साप्ताहिक ‘जनता मिलन/जन सुनवाई’ कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या असुविधा से बचने के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने जिले के नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि वे अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
आपातकाल के लिए दिशा-निर्देश
प्रशासन ने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है। जिलाधिकारी ने नागरिकों को निर्देशित किया है कि यदि वे किसी भी विकट परिस्थिति का सामना करते हैं, तो तुरंत जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दें।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…