तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार: कांवड़ मेले से पहले प्रशासन का ‘एक्शन’; पंतद्वीप पार्किंग से हटा अवैध अतिक्रमण,अभियान के तहत लगभग 30 अवैध दुकानों और ढाबों को किया ध्वस्त,यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई,
हरिद्वार | 19 जुलाई 2026
आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने और यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लगभग 30 अवैध दुकानों और ढाबों को ध्वस्त कर दिया गया।
निरीक्षण के बाद लिया गया निर्णय
अधिशासी अभियंता (सिंचाई विभाग) खुशवंत सिंह चौहान ने जानकारी दी कि हाल ही में जिलाधिकारी ने पंतद्वीप पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में बाधक बन रहे अवैध कब्जों को चिह्नित कर उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज प्रशासन, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया।
सुरक्षा और सुगम यातायात प्राथमिकता
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी ढांचों को जेसीबी की मदद से हटा दिया। प्रशासन की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम या सुरक्षा संबंधी किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
आगे भी जारी रहेगी मुहिम
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि आगामी दिनों में भी मेला क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

More Stories
वार्ड 7 में सड़कों का जाल बिछाने की कवायद तेज: पालिका अध्यक्ष ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ,जनता का विश्वास हमारी शक्ति,विकास की आधारशिला है सुगम मार्ग: राजीव शर्मा,
भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’: हरिद्वार में कल होने वाला ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम स्थगित,नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिए निर्णय,
हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट: कल 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाडी केंद्र रहेंगे बंद,डीएम ने आदेश किया जारी,