(ऑपरेशन प्रहार) गंगनहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2.8 किलो चांदी की बरामद।

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2.8 किलो चांदी बरामद।

​रुड़की (कोतवाली गंगनहर):
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हरिद्वार पुलिस ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं के खिलाफ अपना शिकंजा कस दिया है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी के मामले में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 2 किलो 800 ग्राम श्वेत धातु (चांदी) के आभूषण बरामद किए हैं।

​क्या था पूरा मामला?

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी के संबंध में थाना गंगनहर में मु0अ0सं0- 205/26, धारा 305(ए), 317(2), 331(4), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी आफताब आलम का नाम प्रकाश में आया था।

​बागपत जेल से लाया गया प्रोडक्शन वारंट पर।

पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी आफताब आलम पुत्र मंजुर आलम, निवासी- 4195, गली न0 18/3, शान्ति मौहल्ला गांधीनगर, थाना कबिरनगर, दिल्ली, किसी अन्य मामले में जिला बागपत जेल में बंद है। गंगनहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट से वारंट-बी (प्रोडक्शन वारंट) हासिल कर आरोपी को बागपत जेल से तलब किया।

​आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी आफताब ने अपना गुनाह कबूल किया। उसकी सटीक निशानदेही पर पुलिस टीम ने मवाना (मेरठ) से लगभग 2 किलो 800 ग्राम श्वेत धातु के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

​पुलिस टीम में शामिल रहे:
इस सफलता को हासिल करने वाली टीम में उ0नि0 संजीव चौहान, उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, हे0का0 युनुस बेग और का0 देवेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों के खिलाफ आगे भी यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may have missed