तनवीर अली हरिद्वार।
भेल हरिद्वार में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेला पर्व: ‘एक पेड़ मां के नाम’ का लिया संकल्प, कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे,
हरिद्वार, 16 जुलाई: हरियाली और प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक लोक पर्व ‘हरेला’ बीएचईएल हरिद्वार में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर प्रशासन विभाग द्वारा सेक्टर-1 स्थित अभियंता प्रशिक्षु छात्रावास परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
”धरती मां का ऋण चुकाने का अवसर”
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “एक पेड़ मां के नाम” और “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” का संदेश रहा। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
वैश्विक चुनौतियों के दौर में हरेला की प्रासंगिकता।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने कहा कि हरेला महज एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारे पूर्वजों की कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने वर्तमान वैश्विक संकटों का उल्लेख करते हुए कहा, “आज जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और असमय मौसम परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, तब हमारे इस पारंपरिक पर्व की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है।”
पर्यावरण संरक्षण का आह्वान।
महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया। नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी श्री अतुल सचान ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि इस वर्षा ऋतु में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी सुरक्षा का दायित्व भी उठाए।
अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित।
कार्यक्रम में महाप्रबंधकगण, सीआईएसएफ कमांडेंट श्री दीपक बडोला, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, विप्स पदाधिकारियों तथा विभिन्न यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नगर प्रशासन के वरिष्ठ अभियंता श्री राहुल गर्ग ने किया।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…