तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार: एचआरडीए ने मनाया ‘हरेला पर्व’, कांवड़ पटरी से लेकर रोशनाबाद तक हुआ वृहद वृक्षारोपण,हरेला पर्व’ के उपलक्ष्य में बड़े पैमाने पर चलाया गया वृक्षारोपण अभियान,
हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को ‘हरेला पर्व’ के उपलक्ष्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष महोदया के विशेष निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना रहा।
विभिन्न स्थानों पर हुआ रोपण।
प्राधिकरण की टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों को लक्षित करते हुए वृहद वृक्षारोपण किया। इसमें मुख्य रूप से कांवड़ पटरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र और रोशनाबाद में पौधारोपण किया गया। इन क्षेत्रों में छायादार और फलदार पौधों को रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
विविध प्रजातियों का हुआ चयन।
पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण और औषधीय गुणों वाले पौधों को रोपण के लिए चुना गया। इस दौरान बेलपत्र, नीम, बरगद, जामुन, गुलमोहर, आंवला, पीपल, कचनार और अमलतास जैसी विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए गए।
अधिकारियों की रही सक्रिय उपस्थिति।
इस पुनीत कार्य में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वृक्षारोपण के दौरान सचिव प्रत्यूष सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण के बाद पौधों की नियमित देखभाल करने पर भी जोर दिया।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…