हरेला पर्व पर गूँजा ‘पर्यावरण संरक्षण’ का संदेश: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया वृहद वृक्षारोपण,जिला न्यायालय परिसर, नगर वन (बैरागी कैंप) और बार एसोसिएशन परिसर में सैकड़ों पौधे रोपे,

Oplus_131072

तनवीर अली हरिद्वार।

हरेला पर्व पर गूँजा ‘पर्यावरण संरक्षण’ का संदेश: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया वृहद वृक्षारोपण,जिला न्यायालय परिसर, नगर वन (बैरागी कैंप) और बार एसोसिएशन परिसर में सैकड़ों पौधे रोपे,

​हरिद्वार, 16 जुलाई 2026
​उत्तराखंड के लोकपर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस अभियान के तहत जिला न्यायालय परिसर, नगर वन (बैरागी कैंप) और बार एसोसिएशन परिसर में सैकड़ों पौधे रोपे गए।

​न्यायालय परिसर में हुआ महावृक्षारोपण।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री नरेन्द्र दत्त ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व है। हमें न केवल पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

​इस दौरान जिला न्यायालय हरिद्वार के सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जज (सीनियर डिविजन), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, एल0ए0डी0सी0 अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता और लॉ इंटर्नस ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। साथ ही, रुड़की और लक्सर के बाह्य न्यायालयों में भी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया।

​नगर वन और बार एसोसिएशन में भी उमड़ा जनसमूह।

कार्यक्रम की श्रृंखला में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्रीमती सिमरनजीत कौर ने नगर वन, बैरागी कैंप (कनखल) में डी0एफ0ओ0 श्री स्पनिल अनिरुद्ध और एस0डी0ओ0 सुश्री पूनम कैंथोला के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

​अपराह्न में जिला बार एसोसिएशन, हरिद्वार द्वारा बार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री नरेन्द्र दत्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम और रोटरी क्लब हरिद्वार के सदस्यों ने नवनिर्मित मीटिंग कक्ष के प्रांगण में संयुक्त रूप से पौधे लगाए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसमहेन्द्र सिंह, सचिव श्री विपिन द्विवेदी एवं समस्त अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

​सफल आयोजन के लिए आभार।

कार्यक्रम के समापन पर सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने सभी प्रतिभागियों, वन विभाग के अधिकारियों और अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन ने न केवल हरियाली को बढ़ावा दिया, बल्कि समाज में पर्यावरण संवर्धन का एक सकारात्मक संदेश भी पहुँचाया।

You may have missed