हरेला पर्व: पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और HRDA सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, ​पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए जनभागीदारी का दिया संदेश, रोपे फलदार व छायादार पौधे।

तनवीर अली हरिद्वार।

हरेला पर्व: पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और HRDA सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, ​पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए जनभागीदारी का दिया संदेश, रोपे फलदार व छायादार पौधे।

देवभूमि उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत जिला मुख्यालय आवासीय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के सचिव प्रत्यूष सिंह ने संयुक्त रूप से फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।

​प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है हरेला: राजीव शर्मा।

​इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति हमारी गहरी आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा:

​”बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्याओं का प्रभावी समाधान केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पौधों के उचित संरक्षण से ही संभव है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके बड़े होने तक देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।”

​शर्मा ने आगे कहा कि नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए बोर्ड लगातार प्रयासरत है। वृक्षारोपण को एक दिन का अभियान न मानकर जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत प्रयास बनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सौंपा जा सके।

​पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता जरूरी: प्रत्यूष सिंह।

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे HRDA के सचिव प्रत्यूष सिंह ने भी पर्यावरण संतुलन में जनसहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने हरेला पर्व के सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आम जनता से बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ने और पौधों को जीवित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

​सभी ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने पर्यावरण को बचाने और हरित क्षेत्र को बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

​ये रहे उपस्थित:-
इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) तारीख खान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष देव विख्यात भाटी, शाहरुख मलिक, रजत कुमार, संजीत पवार, अमित अग्रवाल सहित नगर पालिका के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You may have missed