तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार: महिला से गैंगरेप और लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचे के बल पर दी थी वारदात को अंजाम, दिल दहला देने वाली वारदात का पथरी पुलिस ने किया खुलासा, बाइक,तमंचा, चाकू,महिला के झुमके किए बरामद,
पथरी (हरिद्वार): थाना पथरी क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और लूट की दिल दहला देने वाली वारदात का हरिद्वार पुलिस ने सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, तमंचा, चाकू और पीड़िता से लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं।
क्या था मामला?
बीती 7 जुलाई 2026 की रात को पथरी क्षेत्र में एक महिला अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला को बंधक बनाया। दरिंदों ने न केवल महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके कानों के कुंडल भी लूट लिए। पीड़िता ने 8 जुलाई को थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना पुलिस की टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 14 जुलाई को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि संदिग्ध जंगल के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म कबूल लिया, जिसके बाद अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपी:
शिवम पुत्र गम्भीर, निवासी ग्राम दुर्गागढ, पथरी (24 वर्ष)
शेखर पुत्र चादकीराम, निवासी ग्राम दुर्गागढ, पथरी (22 वर्ष)
अरुण पुत्र दलीप, निवासी ग्राम दुर्गागढ, पथरी (23 वर्ष)
विकास पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम महाखडी, सयाणा, बुलन्दशहर (25 वर्ष।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका।
इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, व.उ.नि. उपेन्द्र सिंह, उ.नि. विपिन कुमार (फेरूपुर चौकी प्रभारी), उ.नि. बबलू चौहान, म.उ.नि. शाहिदा परवीन समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…