तनवीर अली हरिद्वार।
कांवड़ मेले से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: होटल-ढाबों पर की छापेमारी, कई के खिलाफ हुई कार्रवाई से,होटल और ढाबा संचालकों में मचा हड़कंप,
हरिद्वार | आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई से होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया।
दो टीमों ने खंगाले प्रतिष्ठान
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दो टीमों ने बहादराबाद-कलियर कांवड़ पटरी मार्ग, भूपतवाला और दूधाधारी चौक क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान तीन चरणों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
अनियमितता पर कसा शिकंजा
- न्यायालय में वाद: भूपतवाला क्षेत्र में बिना पंजीकरण खाद्य व्यवसाय करने, एक्सपायरी सामान बेचने और गंदगी फैलाने वाले 6 कारोबारियों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अदालत में वाद दायर किया गया है।
- नोटिस जारी: बहादराबाद-कलियर कांवड़ मार्ग पर 13 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से 4 बिना लाइसेंस चलते पाए गए। इन संचालकों को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
- मावा निर्माता पर भी कार्रवाई: लक्सर क्षेत्र से लिए गए मावा के नमूने लैब में ‘असुरक्षित’ पाए गए, जिसके बाद संबंधित निर्माता के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अभियोजन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और अधिकारी कैलाश चंद्र के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में होटल संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड और स्वच्छता के नियमों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…