तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार: प्लास्टिक माफिया पर नगर निगम का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 5,000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, लगाया 1 लाख का भारी-भरकम जुर्माना,
हरिद्वार | कार्यालय संवाददाता
धर्मनगरी हरिद्वार को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम ने आज अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खड़खड़ी स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर 5,000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद की है। इस दौरान आरोपी पर ₹1 लाख का भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।
लंबे समय से थी इनपुट
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खड़खड़ी क्षेत्र से ही शहर के छोटे विक्रेताओं को प्रतिबंधित पॉलीथीन की खेप पहुंचाई जा रही है। यह प्लास्टिक न केवल गंगा घाटों की स्वच्छता के लिए खतरा बनी हुई थी, बल्कि पर्व स्नान के दौरान बड़ी मात्रा में कचरा फैलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही थी।
छापेमारी और जब्ती
गुप्त सूचना के आधार पर निगम ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता होते ही आज संयुक्त टीम के साथ नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर बने गोदाम में छापेमारी की। वहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक का जखीरा बरामद हुआ। मौके पर ही नगर निगम ने पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया।
अधिकारियों की दो टूक: नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे और नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टीम में ये रहे मौजूद
इस सफल अभियान में नगर आयुक्त नंदन कुमार, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, तहसीलदार सचिन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार और उप निरीक्षक नवीन नेगी सहित निगम, तहसील एवं पुलिस विभाग के जवान शामिल रहे।

More Stories
कांवड़ मेले से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: होटल-ढाबों पर की छापेमारी, कई के खिलाफ हुई कार्रवाई से,होटल और ढाबा संचालकों में मचा हड़कंप,
कुम्भ-2027: मेलाधिकारी सोनिका ने किया हरकी पैड़ी व रोड़ीबेलवाला का निरीक्षण, दिए युद्धस्तर पर काम शुरू करने के निर्देश, कुम्भ की तैयारियों को अब धरातल पर उतारने की कवायद हुई तेज,
‘ऑपरेशन प्रहार’ में पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: वाहन चोर को गिरफ्तार कर, दो चोरी की बाइक की बरामद,