तनवीर अली हरिद्वार।
‘ऑपरेशन प्रहार’ में पिरान कलियर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: वाहन चोर को गिरफ्तार कर, दो चोरी की बाइक की बरामद,
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली कलियर पुलिस क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए निरंतर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में 13 जुलाई 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंचाई विभाग कार्यालय, धनौरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा।
पूछताछ में उगले राज,
पकड़ा गया आरोपी अली (पुत्र सलीम), जो मूल रूप से ननौता, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में ग्राम मुर्करबपुर, पिरान कलियर में रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की, जिसे उसने जंगल में छिपाकर रखा था।
पुलिस जांच में पता चला कि पहली मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस, रंग गोल्ड ब्लैक) 28 अप्रैल 2026 को नई गंगनहर किनारे रॉयल पैलेस, पिरान कलियर से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 91/2026 दर्ज था। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल यमुनानगर, हरियाणा से चोरी की गई थी, जो वहां के थाना यमुनानगर में दर्ज मुकदमा संख्या 452/2026 से संबंधित है।
नशे और लालच की भेंट चढ़ा आरोपी,
पूछताछ में आरोपी अली ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने और नशा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वह इन दोनों बाइकों को बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह पहले ही पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल,
इस सफल धरपकड़ में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, अ0उ0नि0 कुन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल माजिद खान और हेड कांस्टेबल अनीश अहमद की टीम शामिल रही।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…