हरिद्वार:अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति करोड़ों के घोटाले मामले में हुए, चर्चित मुकदमे की निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी ने की SIT की गठित  प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश, 19 शिक्षण संस्थानों को होगी निष्पक्ष जांच,

​तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार:अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति करोड़ों के घोटाले मामले में हुए, चर्चित मुकदमे की निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी ने की SIT की गठित  प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश, 19 शिक्षण संस्थानों को होगी निष्पक्ष जांच,

​हरिद्वार। निष्पक्ष विवेचना और त्वरित न्याय की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हरिद्वार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली सिडकुल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 283/26 की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

​जांच की कमान क्षेत्राधिकारी सदर के हाथों में,

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की निष्पक्ष, विधिक और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित इस विशेष जांच दल का नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी (CO) सदर, हरिद्वार करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों ने विवेचना को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

​ये अधिकारी बने SIT का हिस्सा।

एसआईटी में अनुभवी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को शामिल किया गया है, जो साक्ष्यों के संकलन और मामले की गहन पड़ताल करेंगे। गठित टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:

​वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण: कोतवाली सिडकुल (मुख्य विवेचक)
​अपर उपनिरीक्षक अनिल सैनी: कोतवाली सिडकुल (सदस्य)
​हेड कांस्टेबल राकेश: कोतवाली सिडकुल (सदस्य)
​कांस्टेबल इन्दर सिंह: कोतवाली रानीपुर (सदस्य)
​कांस्टेबल वसीम: CIU हरिद्वार (सदस्य)

​न्याय की उम्मीद।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों और वादी पक्ष ने उम्मीद जताई है कि SIT के गठन के बाद मामले में निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी तरह से साक्ष्यों पर आधारित होगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

You may have missed