तनवीर अली हरिद्वार।
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशने के लिए सक्रिय हुआ प्रशासन: जनपद में ‘मुख्यमंत्री उदीयमान एवं प्रोत्साहन योजना’ के तहत चयन प्रक्रिया शुरू।
हरिद्वार:- प्रदेश के मेधावी खिलाड़ियों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से संचालित ‘माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ एवं ‘माननीय मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27’ के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद, विकासखंड, न्याय पंचायत एवं नगर क्षेत्र स्तर पर समितियों का गठन कर विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
विद्यालय स्तर से होगी चयन की शुरुआत
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाए। यह समिति विद्यालय स्तर पर 06 आयु वर्गों में 02 बालक एवं 02 बालिकाओं का चयन करेगी। चयन प्रक्रिया में पी-सेट (P-SET) के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
चयन के लिए जरूरी दस्तावेज
निवास प्रमाण पत्र: खिलाड़ी का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
आयु प्रमाण पत्र: जन्म प्रमाण पत्र अथवा विद्यालय द्वारा प्रदत्त अंक पत्र/बोनाफाइड सर्टिफिकेट मान्य होगा।
बैंक विवरण: चयनित खिलाड़ी को अपनी बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर
चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ा अधिकारी को जनपद स्तर पर समस्त गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जिला क्रीड़ा अधिकारी जिला एवं विकासखंड खेल समन्वयकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित करेंगे, ताकि उन्हें चयन के मापदंडों से अवगत कराया जा सके। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए:
स्वास्थ्य विभाग: प्रत्येक स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करेगा।
युवा कल्याण विभाग: पीआरडी स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करेगा।
स्वच्छता: ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जल एवं साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम संबंधित विभागों द्वारा किए जाएंगे।
300 मेधावियों को मिलेगी ₹1500 की छात्रवृत्ति
योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर प्रत्येक आयु वर्ग से 25-25 बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 300 मेधावी खिलाड़ियों को चिन्हित कर ₹1500 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं, इन चयनित खिलाड़ियों को खेल कार्यालय द्वारा समय-समय पर तकनीकी सहयोग और निशुल्क परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिकारियों की रही उपस्थिति
बैठक के समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी विभागों से गत वर्ष की भांति पूर्ण सहयोग की अपील की। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक, जिला व समस्त विकासखंड खेल समन्वयक उपस्थित रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…