तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में ‘इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’ का सफल आयोजन: उद्योगों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प।
हरिद्वार। होटल गार्डन व्यू में ‘Water Today’ एवं ‘SMAU Chambers’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’ में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में जल की बर्बादी को रोकना और सतत जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना था।
जल संरक्षण समय की बड़ी आवश्यकता:
आदेश चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उद्योगों का आह्वान किया कि वे जल के विवेकपूर्ण उपयोग, अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) और आधुनिक जल प्रबंधन तकनीकों को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार, उद्योग और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही हम जल संकट जैसी गंभीर चुनौतियों का स्थायी समाधान निकाल सकते हैं।
90 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग।
कॉन्क्लेव में 90 से अधिक औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञों और उद्योगपतियों के बीच जल उपयोग दक्षता, वर्षा जल संचयन और टिकाऊ जल प्रबंधन जैसे विषयों पर व्यापक मंथन हुआ। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उद्योगों में ‘जीरो लिक्विड डिस्चार्ज’ जैसी तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।
SMAU Chambers की प्रमुख भूमिका।
इस कार्यक्रम में SMAU Chambers के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गर्ग सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें राष्ट्रीय महासचिव श्री विकास गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मोहिंदर आहूजा, श्री रूपक गुप्ता, श्री अजय जैन, श्री आशीष गुप्ता, श्री आशुतोष पांडेय और सीएस रोहित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ‘Water Today’ के श्री अभिषेक कुमार द्वारा किया गया।
भावी पीढ़ी के लिए जल सुरक्षा का लक्ष्य।
आयोजकों ने कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि उद्योग जगत केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और जल सुरक्षा के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’,
कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…