तनवीर अली हरिद्वार।
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,
हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए ‘ऑपरेशन प्रहार-2026’ के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो दिव्यांगता की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी का काला कारोबार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।
नहर पटरी पर चढ़े हत्थे
जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 की देर शाम कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम नहर पटरी रोड पर गश्त और चेकिंग में जुटी थी। तभी पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास एक स्कूटी सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने फौरन आरोपी को हिरासत में ले लिया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी (UK08BC-4248) को सीज कर दिया।
दिव्यांगता की आड़ में रची थी साजिश
पकड़े गए आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र नूर अहमद, निवासी ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिव्यांग होने का लाभ उठाकर शक के दायरे से बचने की कोशिश करता था और इसी आड़ में नशे का काला धंधा चला रहा था। युवाओं के भविष्य को नशे की आग में झोंकने वाले इस तस्कर के पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
दर्ज हुआ मुकदमा
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह यह गांजा कहां से लाता था और किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस की इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल नितुल यादव और कांस्टेबल अवनेश राणा की अहम भूमिका रही।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए हर संभव सख्त कदम उठाए जाएंगे।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…