तनवीर अली हरिद्वार।
*कोतवाली रानीपुर हरिद्वार*
*ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही*
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा कर, 1 शातिर वाहन चोर को धर दबोचा, 4 मोटर साईकिल की बरामद ,ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही।
*आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी*
““कोतवाली रानीपुर पर कल दिनांक 01.06.2026 को वादी राहुल पुत्र रमेश चन्द निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द कोत0 रानीपुर हरिद्वार द्वारा ऑनलाईन E-FIR के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 26.05.2026 को उनकी मो0सा0 स्पलेण्डर को सूर्यांश पैकेजिंग फैक्ट्री औ0क्षै0से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गये है, तथा दिनांक 02.06.2026 को वादी आकाश पुत्र ददनराम निवासी महादेव पुरम फेस 2 थाना सिडकुल हरिद्वार तथा वादी कामरान पुत्र ईनाम निवासी मौहल्ला कोटरवान थाना ज्वालापुर हरिद्वार के द्वारा ऑनलाईन E-FIR के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 20.05.2026 व 24.05.2026 को मो0सा0 स्पलेण्डर क्रमश- नं0 UK08AS-5326 व UK07BU4450 को स्वर्ण जयन्ती पार्क के गेट से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गये है उक्त सम्बन्ध में थाना रानीपुर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया ।
वर्तमान में पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा उक्त घटना की सुरागरसी, पतारसी कर विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुये दिनांक 02.06.2026 की रात्रि को ही दौराने चैकिंग औधोगिक क्षेत्र चौराहा से 01आरोपी 1- विकास कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी जिला मु0न0उ0प्र0 हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से व निशादेही पर चोरी की गयी 04 उपरोक्त मोटर साईकिल बरामदगी की गयी।
जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मेरे द्वारा पंतजली थाना बहादराबाद क्षेत्र से भी एक मो0सा0 बरामद चोरी की गयी उक्त के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद से पता किया गया तो मु0अ0सं0-139/2026 पंजीकृत है पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपित उपरोक्त के विरुद्व पूर्व में वाहन चोरी के 21 अभियोग पंजीकृत है ।
*नाम पता आरोपी-*
1- विकास कुमार पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी जिला मु0न0उ0प्र0 हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार।
*बरामदगी-*
1-04अदद मोटर साईकिल स्पलेण्डर
*पुलिस टीम-*
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक,
2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल,
3- कां0 विवेक गुसांई
4- कानि0वीर सिंह,
5- कानि0 मंजीत राणा
6- कानि0 प्रेम सिंह

More Stories
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…
विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में रानीपुर विधानसभा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में ,भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग…