तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार पुलिस।
पुलिस परिवार के बेटे की सफलता बनी प्रेरणा, क्रेक की पीसीएस परीक्षा 2026, कैंप कार्यालय में भेंट के दौरान कप्तान नवनीत सिंह ने दी बधाई, किया सम्मानित,मनीष के पिता वर्तमान में कोतवाली ज्वालापुर में उप निरीक्षक पर हैं तैनात,
मेहनत अगर सच्चे जज्बे के साथ की जाए तो सफलता दरवाजे पर दस्तक दे ही देती है। इस बात का ताजा उदाहरण कोतवाली ज्वालापुर में तैनात सब इंस्पेक्टर रणवीर चंद रमोला के सुपुत्र को मिली सफलता है। श्री रमोला के बेटे मनीष रमोला ने UKPCS परीक्षा 2026 में सफलता का झंडा गाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उनका चयन डिप्टी एसपी रैंक के लिए हुआ है।
आज कप्तान नवनीत सिंह द्वारा कैंप कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में भेंट के दौरान पिता-पुत्र को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। श्री नवनीत सिंह द्वारा इस सफलता को पुलिस विभाग के सभी सदस्यों और उनके परिजनों के लिए प्रेरणा बताया।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…