तनवीर अली हरिद्वार।
*”ऑपरेशन प्रहार”*
*कोतवाली डोईवाला*
*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों के कब्जे से लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 13.08 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद,
*गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक कोतवाली डोईवाला का है हिस्ट्रीशीटर*
*हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामलों के आधा दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*
*मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस ने किया सीज*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24/05/2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से 02 नशा तस्करों, भानियावाला फ्लाईओवर, सौंग नदी पुल अण्डरपास के पास से एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह को 6.39 ग्राम अवैध स्मैक तथा कुआंवाला, डोईवाला क्षेत्र से एक अन्य अभियुक्त दीपक नाथ पुत्र महिपाल नाथ को 06.69 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त कोतवाली डोईवाला का हिस्ट्रीशीटर है तथा अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी तथा मादक पदार्थों की तस्करी के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जिसमें वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी, कुडकावाला रोड, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
2- दीपक नाथ पुत्र महिपाल नाथ निवासी मोथरोवाला, सपेरा बस्ती, थाना नेहरूकालोनी, देहरादून, उम्र 32 वर्ष,
*बरामदगी:*
1- 6.39 ग्राम अवैध स्मैक *(राहुल उर्फ लक्की के कब्जे से)*
2- अवैध स्मैक 6.69 ग्राम *(दीपक नाथ के कब्जे से)*
3- तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेंडर संख्या- यू0के0- 07-डीवी-6647
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त राहुल उर्फ लक्की*
1- मु0अ0सं0- 219/2023, धारा-380/457 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
2- मु0अ0सं0-178/2022 धारा-380/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
3- मु0अ0सं0- 21/2024 धारा 379/411 भादवि, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
4- मु0अ0स0-242/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
5- मु0अ0सं0-51/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
6- मु0अ0सं0-162/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली डोईवाला, देहरादून
7- चालानी रिपोर्ट सं0- 03/2025 धारा 129 बीएनएस, कोतवाली डोईवाला, देहरादून

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…