तनवीर अली हरिद्वार।
जनहित और शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश सिंह मेहरा की ओर से जारी आदेश के तहत चार राजस्व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी गई है। आदेश के बाद कई क्षेत्रों के राजस्व उप निरीक्षकों के चार्ज बदल गए हैं।
आदेश के अनुसार तेलूराम को भगतनपुर आदिबदपुर उर्फ इक्कड़ क्षेत्र से स्थानांतरित कर बहादराबाद क्षेत्र में तैनाती दी गई है। उनका अतिरिक्त क्षेत्र भगतनपुर आदिबदपुर उर्फ इक्कड़ रहेगा। वहीं सुन्दर तोमर को बहादराबाद से हटाकर सहदेवपुर-सहवाजपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अतिरिक्त क्षेत्र के रूप में भगवानपुर-2 का दायित्व भी दिया गया है।
इसी क्रम में नरेन्द्र मोहन का कार्यक्षेत्र सहदेवपुर-सहवाजपुर से बदलकर औरंगाबाद किया गया है। जबकि शिखा मलिक को औरंगाबाद से स्थानांतरित कर रोहालकी-किशनपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में कहा गया है कि नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संबंधित राजस्व निरीक्षकों को चार्ज परिवर्तन के बाद नई चार्ज सूची की प्रतियां कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व संबंधी कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करना और जनहित के कार्यों में तेजी लाना बताया गया है।

More Stories
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
देहरादून में ₹69 लाख की साइबर ठगी का आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार,आनंद राठी शेयर्स के नाम पर फर्जी ग्रुप बनाकर की थी धोखाधड़ी, एसएसपी के निर्देश पर STF को मिली बड़ी सफलता…