तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल*
*सघन चैकिंग व ताबड़तोड़ छापेमारी से आपराधिक तत्वों में खौफ*
ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही, मादक पदार्थ तस्करी करते 02 धरे, कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद,चैकिंग व ताबड़तोड़ छापेमारी से आपराधिक तत्वों में खौफ,
*फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी*
मुख्यालय स्तर से चल रहे ऑपरेशन प्रहार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही आपराधिक तत्वों के लिए आफत का सबब बनी हुई है।
दिनांक 24/05/26 को थाना सिड़कुल पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर 02 संदिग्ध को इंद्रलोक कॉलोनी वेदा वैल्नेस सेंटर के सामने खाली मैदान के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिड़कुल में मुकदमा अपराध संख्या 210/26 धारा 8/21/29 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम अब एक वांछित की तलाश के प्रयास में जुटी हुई है। बाद आवश्यक कार्रवाई दोनों आरोपियों को आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*विवरण आरोपी-*
1-सूरज सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह निवासी ग्राम बनियाडी अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग।
2-अरुण सिंह बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट ग्राम चकोट अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग।
*बरामदगी-*
11 ग्राम स्मैक
*पुलिस टीम सिडकुल-*
1. थानाध्यक्ष अजय शाह
2. व0उ0नि0 विकास रावत
3. हे0 का0 सोहन राणा

More Stories
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
हरिद्वार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक हुआ चार्ज में बदलाव… एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने जारी किया आदेश…