तनवीर अली हरिद्वार।
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़ाए हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
भगवानपुर (हरिद्वार)। सिकंदरपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) पंप पर तमंचे के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹3,000 की नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ है।
शातिराना अंदाज में दी थी वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, बीती 24 सितंबर 2026 की रात सिकंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे। आरोपियों ने पहले ₹40 का तेल भरवाया और पंप कर्मी को ₹200 का नोट दिया। जैसे ही कर्मी ने ₹160 वापस लौटाए, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ में रखे ₹9,500 छीन लिए। जब पंप कर्मी ने पीछा करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम, सीसीटीवी से मिला सुराग
लूट की इस गंभीर घटना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने तत्काल टीम का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। भगवानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज (मु0अ0सं0 396/26, धारा 309(4) बीएनएस) कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
सिरचंदी मार्ग पर चैकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी
26 सितंबर की देर रात सिकंदरपुर-सिरचंदी मार्ग पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पेट्रोल पंप पर लूट की बात कबूल कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- वंश उर्फ कृष (19 वर्ष) पुत्र अशोक उर्फ नारायण, निवासी बहेड़ी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी (सहारनपुर)
- अमित उर्फ प्रिंस (20 वर्ष) पुत्र नाथीराम, निवासी साधारणसिर, थाना नागल (सहारनपुर)
बरामदगी व अग्रिम कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के बचे हुए ₹3,000/-, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल तथा 01 देशी तमंचा (315 बोर) बरामद किया है। मामले में पुलिस ने मुकदमे में धारा 3(5), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर दी है। दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
सफल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक संजीव चौहान, उ0नि0 मुकेश नौटियाल, हेड कांस्टेबल गीतम सिंह, हे0का0 सिकंदर तोमर, कांस्टेबल रविंद्र राणा, का0 रमेश चौहान एवं का0 उवैदुल्ला।

More Stories
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
हरिद्वार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक हुआ चार्ज में बदलाव… एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने जारी किया आदेश…
देहरादून में ₹69 लाख की साइबर ठगी का आरोपी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार,आनंद राठी शेयर्स के नाम पर फर्जी ग्रुप बनाकर की थी धोखाधड़ी, एसएसपी के निर्देश पर STF को मिली बड़ी सफलता…