MPL 2026 के भव्य फाइनल मैच में पहुँचे, मनोज धनगर, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित कर, खिलाड़ियों की मेहनत, खेल भावना और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की,

तनवीर अली हरिद्वार।

MPL 2026 के भव्य फाइनल मैच में पहुँचे, मनोज धनगर, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित कर, खिलाड़ियों की मेहनत, खेल भावना और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की,

मायावती क्रिकेट ग्राउंड (टिहरी विस्थापित) में आयोजित MPL 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। फाइनल मुकाबला Verma Blasters और Royal Ranthambore Lions के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को रोमांच, आक्रामक बल्लेबाज़ी और शानदार क्रिकेट देखने को मिला।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सम्माननीय Manoj Dhangar Ji ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैदान पर पहुँचकर दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुकाबले में Verma Blasters की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और Royal Ranthambore Lions के गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी Royal Ranthambore Lions की टीम दबाव में दिखाई दी और पूरी टीम मात्र 139 रन पर सिमट गई। इस प्रकार Verma Blasters ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MPL 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले के बाद Manoj Dhangar Ji द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, खेल भावना और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

MPL 2026 का यह आयोजन क्षेत्र में क्रिकेट को नई पहचान देने वाला साबित हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर उत्साह देखने को मिला।

You may have missed