तनवीर अली हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर में सीबीएसई कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं गुजरात समेत कई राज्यों से आए 80 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने की उत्साहपूर्वक सहभागिता, विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना है उद्देश्य”
*सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र (CoE), देहरादून द्वारा शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं विद्यार्थियों के समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए “विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा” विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल ,रानीपुर में सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं गुजरात आदि राज्यों से आए 80 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र नागपाल एवं विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार त्यागी डॉ. गीता मेहरोत्रा प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, रिसोर्स पर्सन डॉ. नम्रता शर्मा एवं डॉ. नूतन बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्र-समूह स्वागत गान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व पर विचार प्रकट करते हुए विद्यालयों में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र नागपाल ने विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव, परीक्षा संबंधी दबाव एवं व्यवहारिक चुनौतियों पर अपने महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि देश में विद्यार्थियों का पहला काउंसलर उनके विद्यालय के शिक्षक होते हैं।वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता मेहरोत्रा ने शिक्षकों की भूमिका को विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार त्यागी, असिस्टेंट प्रोफेसर, जॉइंट डायरेक्टर एवं हेड, सीबीएसई सीओई देहरादून ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को समझना एवं उनकी भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि हमको जीरो सुसाइड कंट्री बनना है ,तभी हम एक विकसित देश बन पाएगे
कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन डॉ. नम्रता शर्मा एवं डॉ. नूतन बिष्ट द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तृत सत्र लिए गए। इन सत्रों में विद्यालयों में बच्चों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन एवं सकारात्मक शिक्षण वातावरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यशाला ने सभी प्रतिभागियों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनने की प्रेरणा प्रदान की। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों के कब्जे से लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 13.08 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही, मादक पदार्थ तस्करी करते 02 धरे, कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद,चैकिंग व ताबड़तोड़ छापेमारी से आपराधिक तत्वों में खौफ,
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत ‘पिल्ला गैंग’ के नाबालिग सहित 04 आरोपी कनखल पुलिस ने लिया हिरासत में, इंस्टाग्राम पर कमेंट व क्षेत्र में वर्चस्व बनाने को लेकर करते थे मारपीट, भूपतवाला से लक्सर तक फैला था गैंग का नेटवर्क, अब तक 15 गिरफ्तारी, सोशल मीडिया की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर…