तनवीर अली हरिद्वार।
*कोतवाली रानीपुर*
रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत किया गया गोष्ठी का आयोजन, कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ग्राम राजपुर पहुंचकर ग्रामवासियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,
आगामी दिनांक 27.06.2026 को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियो के साथ गोष्ठियो का आयोजन किया जा रहा है।
आज दिनांक 25.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी आगामी ईद-उल-जुहा पर्व के परिपेक्ष्य में ग्राम राजपुर पहुंचे, जहाँ पर पंचपुरी (ग्राम कुतुबपुर, गढ, मीरपुर, राजपुर, व पूरणपुर साल्हापुर) के मुस्लिम समुदाय के मौजिज/स्थानीय व्यक्तियों, सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चौकी प्रभारी सुमननगर अ0उ0नि0 राकेश सिंह व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित हुये।
गोष्ठी में उपस्थित सभी मुस्लिम समाज के व्यक्तियो को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाने, सडको पर नमाज न पडने, खुले स्थानो में कुर्बानी न करने एवं शासन/प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशो से अवगत कराया गया। साथ ही पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा पर्व के अवसर पर असामाजिक तत्वो द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस को सहयोग प्रदान करने की भी अपेक्षा की गयी।

More Stories
40 का पेट्रोल भरवाकर ₹9.5 हजार लूटने वाले 2 लुटेरे तमंचे व नकदी संग गिरफ्तार,भगवानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से चढ़े हत्थे, लूट की रकम, तमंचा व बाइक बरामद…
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से ढूँढे, दो लाख के 10 गुमशुदा मोबाइल, स्वामियों को लौटाए, पुलिस टीम का आभार व्यक्त…
हरिद्वार राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक हुआ चार्ज में बदलाव… एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने जारी किया आदेश…