तनवीर अली हरिद्वार।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उद्यमी मित्रों के निमंत्रण पर आयोजित बैठक में की सहभागिता, समस्याओं के समाधान को त्वरित संज्ञान लेने पर, समस्त उद्यमियों ने मुख्यमंत्री का आभार किया व्यक्त,
हरिद्वार:- नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उद्यमी मित्रों के निमंत्रण पर आयोजित बैठक में सहभागिता करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का विकास, रोजगार सृजन और बेहतर औद्योगिक वातावरण हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गत दिनों माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से उद्यमियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर भेंट की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इसके लिए समस्त उद्यमियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

राजीव शर्मा ने कहा कि उद्योग जगत की समस्याओं का समाधान और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करना सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से उठाया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में रोहित भाटिया (Ombiomedic Pvt Ltd), अमित त्यागी (Saffron Label Prints), मनोज पुंडीर (Shree Raksha Industries), निखिल गोयल (Neeupure Pvt Ltd), देवेंद्र शर्मा (महाप्रबंधक, C&S Electric Ltd), विनय शर्मा (Balaji Packaging), अनित मिश्रा (Sharda Polymaker), ऋषभ अग्रवाल (Durga Poly Plastic), वसु शर्मा (Glow Up Lighting), राकेश त्यागी (Creative Pvt Ltd), अशोक शर्मा (Kartik Enterprises), सी.एस. वर्मा (Prints Pipe & Fitting Ltd), संजीव गुप्ता (होटल गार्डेनिया एवं गार्डेन व्यू) आदि ने अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं बेहतर औद्योगिक वातावरण को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्करों के कब्जे से लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 13.08 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही, मादक पदार्थ तस्करी करते 02 धरे, कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद,चैकिंग व ताबड़तोड़ छापेमारी से आपराधिक तत्वों में खौफ,
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत ‘पिल्ला गैंग’ के नाबालिग सहित 04 आरोपी कनखल पुलिस ने लिया हिरासत में, इंस्टाग्राम पर कमेंट व क्षेत्र में वर्चस्व बनाने को लेकर करते थे मारपीट, भूपतवाला से लक्सर तक फैला था गैंग का नेटवर्क, अब तक 15 गिरफ्तारी, सोशल मीडिया की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर…