तनवीर अली हरिद्वार।
रेमडेसिविर इंजेक्शन,ऑक्सीजन सिलेण्डर एंव अन्य आवश्यक जीवन रक्षार्थ दवाईयो की काला बाजारी
रोकने को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस0 के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में काला बाजारी रोकने को पुलिस टीम द्वारा चौकिग अभियान चलाया गया। इसी दौरान स्थानीय लोगो से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति ऑक्सीजन रेगुलेटर की काला बाजारी कर रहा है।तभी रेल चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में अभियुक्त एसले अरोडा पुत्र भूपेन्द्र सिह निवासी जी0एन0निवासी विकास कालोनी
कोतवाली नगर हरिद्वार तथा अभियुक्त सन्नी सिह पुत्र सोहन सिह निवासी गोल गुरूद्वारा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को आक्सीजन रेगुलेटर एंव सम्बन्धित उपकरण सहित गिरफ्तार
किया गया है।दोनों अभियुक्त के विरूद् धारा
420,भादवि, 53 आपदा प्रबन्धन अधिनियम व धारा 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सामान का विवरण:-
11 रेगुलेटर (04 ऑक्सीजन रेगुलेटर 07 रेगुलेटर निर्माणाधीन)07 चाबीया ( ऑक्सीजन सिलेण्डर से रेगुलेटर फीट करने के लिये)08 चाबीया (ऑक्सीजन सिलेण्डर की)02 फ्लो मीटर,अर्धनिर्मित (04 नोजल 04 बोल्ट)09 नोजल कम्पलीट,2 मोबाईल फोन (01 आईफोन,01 रियलमी)05-मास्क बरामद किए।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, खेमेन्द्र गंगवार (प्रभारी चौकी रेल ज्वालापुर, उपनिरीक्षक चरण सिह,कॉन्स्टेबल गजेन्द्र,रविन्द्र,विरेन्द्र शामिल रहे।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,