तनवीर अली हरिद्वार। एक तरफ जहां वर्तमान में कोरोना की दूसरी घातक लहर में हरिद्वार पुलिस द्वारा हरिद्वार की आम जनता को इससे बचाव हेतु रात-दिन एक कर सडकों में उतरकर कार्य किया जा रहा है , वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना वायरस से बचाव हेतु हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा करना चाहते हैं।जिस से पुलिस जनता की सुरक्षा के साथ साथ खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रख सके।
2014 के पासआउट मैकेनिकल इंजीनियर श्री अजय कुमार चौहान,जिनकी हरिद्वार में अपनी खुद की इंडस्ट्री है, द्वारा आज हरिद्वार पुलिस को अपनी इंडस्ट्री में तैयार 500 फेस शील्ड प्रदान किये गए एवं बताया कि आवश्यकतानुसार भविष्य मे भी हरिद्वार पुलिस को फेसशील्ड दिए जाएंगे।
अजय द्वारा बताया गया कि उच्च गुणवत्तायुक्त ये फेसशील्ड हमारे द्वारा चेन्नई, पुणे, दिल्ली, उत्तराखण्ड में सिर्फ डाक्टर्स को ही सप्लाई होती है परन्तु वर्तमान हालातों में दिन रात सड़कों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस पर संक्रमण के सबसे अधिक खतरे को देखते हुए हमने एसएसपी महोदय से संपर्क किया व अनुमति मिलने पर आज पुलिस कार्यालय में ये फेसशील्ड सीओ सदर डाॅ0 पूर्णिमा गर्ग को सौंप दी।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…