ठाकुरगंज पुलिस ने गुरुवार देर रात एरा मेडिकल कॉलेज के पास से दो डाक्टरों समेत चार लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 34 इंजेक्शन औैर 469000 रुपये बरामद किए है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से उनके गैंग के बारे में पूछताछ कर रही है। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों में सरफराजगंज निवासी डा. अतहर, एरा हास्टल में रहने वाले डा. सम्राट मूल निवासी गोंडा दुर्जनपुर और बांगरमऊ उन्नाव का विपिन कुमार, सरफराजगंज का तहजीबुल हसन है। चारों एरा के आस पास खड़े थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम इनके पीछे लगाई गई थी। पुलिस टीम सादे कपड़ों में खड़ी थी। टीम लगाकर इन लोगों से फोन पर बात कर इंजेक्शन की जरूरत की बात कहकर रेट तय कर रही थी। 20 हजार रुपये में मूल्य तय हुआ था। टीम के लोगों ने इन्हें वहीं बुलाया था। इसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मौके से 34 इंजेक्शन और 469000 रुपये बारामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि इंजेक्शन चार से पांच हजार रुपये में खरीदते थे और 15 से 20 हजार रुपये में बेचते थे

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…