
तनवीर अली हरिद्वार।
रानीपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भेल संयंत्र से तांबे के टुकड़े चोरी करते रंगे हाथों दबोचा आरोपी, तांबा किया बरामद,
हरिद्वार: की कोतवाली रानीपुर क्षेत्र स्थित बीएचईएल (BHEL) संयंत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सीआईएसएफ (CISF) और रानीपुर पुलिस की सतर्कता से भेल परिसर के ब्लॉक-4 संयंत्र क्षेत्र से तांबे के टुकड़े चोरी कर रहे एक शातिर चोर को रंगे हाथों धर दबोचा गया है। आरोपी के कब्जे से करीब 7.30 किलो तांबा बरामद किया गया है।
घटना का विवरण:
बीएचईएल के सुपरवाइजर अंशुल कुमार और सीआईएसएफ रानीपुर के निरीक्षक रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ संयंत्र क्षेत्र में मुस्तैद थे। इसी दौरान उन्होंने ब्लॉक-4 संयंत्र क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को अनधिकृत रूप से तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए पकड़ लिया। सीआईएसएफ और भेल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और चोरी किए गए तांबे के साथ कोतवाली रानीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
रानीपुर पुलिस की कार्रवाई व बरामदगी:
रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह (पुत्र गुरुचरण सिंह, निवासी- मकान नंबर 1214, विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष) के रूप में की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.30 किलो तांबे के टुकड़े (कीमत करीब 7,000 रुपये) बरामद किए। वादी श्री अंशुल कुमार की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर में मुअसं 409/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
राज टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, अग्निशमन कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस से आसपास की बस्तियां सुरक्षित, नही हुई कोई जनहानि,चौतरफा घेराबंदी कर पाया काबू…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन नेहा झा और इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी का हंटर: दो दिवसीय चेकिंग अभियान में 85 वाहनों के चालान, ओवरलोडिंग,ओवरस्पीडिंग,अधिक किराया वसूली पर परिवहन विभाग का शिकंजा…
जिला जज नरेंद्र दत्त के नेतृत्व में बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने रुड़की उप कारागार का किया औचक निरीक्षण, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद, बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का गहन अवलोकन, कौशल विकास और सुरक्षा पर जोर, स्वच्छता की सराहना और त्वरित निस्तारण के निर्देश…