राज टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, अग्निशमन कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस से आसपास की बस्तियां सुरक्षित, नही हुई कोई जनहानि,चौतरफा घेराबंदी कर पाया काबू…

तनवीर अली हरिद्वार।

राज टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, अग्निशमन कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस से आसपास की बस्तियां सुरक्षित, नही हुई कोई जनहानि,चौतरफा घेराबंदी कर पाया काबू…

रुड़की:- 8 अक्टूबर की मध्यरात्रि सैनी पुरम कॉलोनी (शेरपुर गांव) स्थित ‘राज टेंट हाउस’ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही रुड़की और मंगलौर फायर स्टेशनों की टीमों ने मुस्तैदी, साहसिक कार्रवाई और बेहतरीन तालमेल से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग की इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

​देर रात की सूचना और तबाही का मंजर

​रात्रि 24:00 बजे MDT के माध्यम से सूचना मिली कि टेंट हाउस के गोदाम से घना धुआं और ऊंची लपटें उठ रही हैं। गोदाम में गद्दे, कुर्सियां, टेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी।

​सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की से हाई प्रेशर वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त फायर टेंडरों की मांग की गई।

​22 किमी लंबे मार्ग की चुनौती पार कर पहुंची अतिरिक्त टीम

​रास्ते में सोनाली पुल पर हाईट बैरियर होने के कारण अतिरिक्त फायर टेंडर सीधे नहीं पहुंच सके। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगला इमरती के लगभग 22 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचाया गया। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम में ड्यूटी पर तैनात यूनिट और मंगलौर फायर यूनिट से भी अतिरिक्त फायर टेंडर तुरंत मौके पर बुलाए गए।

चौतरफा घेराबंदी कर पाया काबू

​अग्निशमन कर्मियों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद बिना समय गंवाए दो होज लाइनों के माध्यम से प्रभावी पंपिंग शुरू की। अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछारें कर आग को आसपास के आवासीय क्षेत्रों में फैलने से रोका गया।

​पूर्ण रूप से आग बुझाने के बाद भी टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और मलबे के बीच मौजूद छिपी चिंगारियों व गर्म स्थानों को कूलिंग प्रक्रिया के जरिए पूरी तरह समाप्त किया, ताकि दोबारा आग न सुलग सके।

​कार्रवाई में शामिल अग्निशमन दल

  • ​रुड़की फायर स्टेशन: FSO वंश नारायण यादव, FSSO विकास चंद्रवाल, LFM राजेश कुमार, LFM पुष्पेंद्र राणा, LFM विपिन सैनी, चालक उदयवीर सिंह यादव, विपिन सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह एवं फायरमैन राजेंद्र सिंह, दिनेश चौहान, हरीश चंद्र, देवेंद्र भंडारी, कपिल सिंह, राजेंद्र सिंह गुरुंग।
  • ​मंगलौर फायर यूनिट: LFM गयूर अली एवं चालक सुनील खन्ना।

You may have missed