देश के साथ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बेहद खतरनाक होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेहद गंभीर हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर स्थिति का आंकलन करने के साथ ही पूरी सहायता का आश्वासन दिया।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही साथ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री से वर्चुअल मीटिंग की। पीएम मोदी ने देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के बाद सभी को हर संभव मदद का आश्वासन भी किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशों में कोविड अस्पताल व कोविड बेड के साथ ही दवा तथा ऑक्सीजन की स्थिति की भी पूरी जानकारी प्राप्त की। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिरान कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, इंस्टाग्राम पर विवादित वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार…
उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, सिडकुल में “सेवा संकल्प अभियान–2026” के कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन, जनभागीदारी, सेवा भाव तथा नवाचार पर अपने रखें विचार…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के बाद शांतरशाह में हुए हैप्पी हत्याकांड का आरोपी किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या का कारण, तमंचा, कारतूस बरामद,पुलिस की कई टीमें रही शामिल…