डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन नेहा झा और  इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी का हंटर: दो दिवसीय चेकिंग अभियान में 85 वाहनों के चालान, ओवरलोडिंग,ओवरस्पीडिंग,अधिक किराया वसूली पर परिवहन विभाग का शिकंजा…

तनवीर अली हरिद्वार।

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन नेहा झा और टीम का हंटर: दो दिवसीय चेकिंग अभियान में 85 वाहनों के चालान, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और अधिक किराया वसूली पर परिवहन विभाग का शिकंजा

हरिद्वार में त्योहारी सीजन में यात्रियों सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने जिले भर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व और इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी की मौजूदगी में टीम ने लगातार दो दिनों तक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस विशेष अभियान के तहत कुल 85 वाहनों के चालान किए गए और नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज किया गया।
अभियान के दौरान ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा, निजी कारों और व्यावसायिक वाहनों की गहनता से जाँच की गई:
ओवरलोडिंग और अधिक किराया वसूली पर कार्रवाई: यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने, ओवरलोडिंग और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर कुल 45 चालान किए गए।

​ओवरस्पीडिंग और प्रपत्र उल्लंघन: तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग) से दौड़ते 20 वाहनों (17 निजी कार एवं 03 मोटर कैब) तथा परमिट व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के उल्लंघन पर 20 चालान सहित कुल 40 चालान किए गए।
​चालान की कार्रवाई के साथ-साथ परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की। चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे त्योहारों के दौरान यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक किराया न वसूलें, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बिठाएं तथा शालीन व्यवहार अपनाएं।

​परिवहन विभाग की यात्रियों और चालकों से अपील:
विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने का आग्रह किया है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यदि कोई वाहन चालक निर्धारित से अधिक किराया मांगता है, तो तुरंत वाहन का पंजीकरण नंबर और यात्रा विवरण सुरक्षित रखकर विभाग में शिकायत दर्ज कराएं ताकि त्वरित कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।

You may have missed