तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली बहादराबाद।
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता*
ATM फ्रॉड गिरोह का कोतवालीउ
बहादराबाद पुलिस ने किया पर्दाफाशज़ 17 नकली ATM कार्ड व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ 02 शातिर धर दबोचे, ATM बूथों के आसपास रेकी कर बुजुर्गों, महिलाओं व कम पढ़े-लिखे लोगों को बनाते थे निशाना,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में बढ़ रही ATM ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद को क्षेत्र में ATM फ्रॉड से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के अनुपालन में बहादराबाद पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर बैंक एवं ATM बूथों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी शुरू की गई। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय ATM ठग गिरोह की तलाश हेतु अभियान चलाया जा रहा था।
दिनांक 08.05.2026 को उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज मय पुलिस टीम के साथ SBI ATM बूथ, बहादराबाद पीपल चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़कर पुराना पथरी पावर हाउस की ओर भागने लगे।
संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों का पीछा किया। भागने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके बाद दोनों युवक झाड़ियों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में चालक युवक ने अपना नाम शिवा उर्फ शिव पुत्र राजेश निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सैमसंग A15 मोबाइल, ₹200 नकद, एक पर्स तथा विभिन्न बैंकों के कुल 10 ATM कार्ड बरामद हुए।
दूसरे युवक ने अपना नाम मधुसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष बताया। उसकी तलाशी में एक वन प्लस मोबाइल, ₹700 नकद, पर्स तथा 07 ATM कार्ड बरामद हुए।
बरामद ATM कार्डों के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी ATM बदलकर ठगी करने के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वे ATM बूथों में बुजुर्ग, महिला एवं कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद करने के बहाने उनका ATM कार्ड बदल लेते थे और बाद में दूसरे ATM से उनके खातों से पैसे निकालकर ठगी करते थे।
आरोपी घटना के समय भी किसी भोले-भाले व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में ATM बूथ के आसपास घूम रहे थे, लेकिन बहादराबाद पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़े गए।
आरोपियों के कब्जे से कुल 17 ATM कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0-111/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता*
1. शिवा उर्फ शिव पुत्र राजेश निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी, थाना पथरी, हरिद्वार, (उम्र 32 वर्ष)
2. मधुसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़मीरपुर, रविदास मंदिर के पास, थाना रानीपुर, हरिद्वार, (उम्र 28 वर्ष)
*बरामदगी*
1. 17 ATM कार्ड
2. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल
3. 02 मोबाइल फोन
4. ₹900 नकद
*पुलिस टीम*
* प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, कोतवाली बहादराबाद
* उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
* कानि0 बिरेन्द्र सिंह
* कानि0 मुकेश नेगी
* कानि0 नितुल यादव

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…