बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में 11 केवी लाइन बनेगी भूमिगत! आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने यूपीसीएल मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा और विद्युत उन्नयन की उठाई मांग, कुंभ और कांवड़ मेले के दौरान बढ़ता है यातायात का दबाव,मुख्य अभियंता ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश…

तनवीर अली हरिद्वार।

बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में 11 केवी लाइन बनेगी भूमिगत! आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने यूपीसीएल मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा और विद्युत उन्नयन की उठाई मांग

​हरिद्वार। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) हरिद्वार एवं भगवानपुर चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के मुख्य अभियंता श्री मोहित जोशी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर पुराने औद्योगिक क्षेत्र, बहादराबाद के विकास और जनसुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा।

​प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता का ध्यान बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में लगी पुरानी एवं असुरक्षित 11000 केवी विद्युत लाइनों व खंभों की ओर आकर्षित किया। बताया गया कि तेज हवा चलने पर पेड़ों की टहनियां विद्युत लाइनों से टकराती हैं, जिससे बार-बार ब्रेकडाउन होता है और तार टूटने से औद्योगिक श्रमिकों एवं आम जनता की जान-माल को गंभीर खतरा बना रहता है।

कुंभ और कांवड़ मेले के दौरान बढ़ता है यातायात का दबाव

आईआईए के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि कुंभ, कांवड़ मेला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान रूट डायवर्जन के चलते भारी संख्या में वाहन और आम जन बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र के मार्गों से गुजरते हैं। ऐसे समय में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का सुरक्षित और विश्वसनीय होना अत्यंत आवश्यक है। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत लाइनों को भूमिगत केबल (Underground Electrical Cabling) में बदलने का अनुरोध किया।

मुख्य अभियंता ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अभियंता श्री मोहित जोशी ने तुरंत मौके पर संबंधित उपखण्डीय एवं फील्ड अधिकारियों को तलब किया और आवश्यक सर्वेक्षण व तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

​बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

इस दौरान आईआईए हरिद्वार एवं भगवानपुर चैप्टर से श्री विवेक अग्रवाल, श्री राहुल शर्मा, श्री दिनेश पुंडीर, श्री कपिल मोदी, श्री दीपमणि मिश्रा, श्री अतुल और श्री अमित गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You may have missed